{"_id":"69c3dda28026f9d48c0b579f","slug":"program-in-sangdah-college-nahan-news-c-177-1-nhn1002-174911-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: संगड़ाह कॉलेज में 90 विद्यार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: संगड़ाह कॉलेज में 90 विद्यार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र
विज्ञापन
संगड़ाह कॉलेज में आइक्यूएसी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले कॉलेज के प्रतिभागी। स्रोत :
विज्ञापन
-विद्यार्थियों को दिया गया निशुल्क सौर उर्जा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान और स्किल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में 90 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. संदीप कुमार कनिष्क के नेतृत्व में किया गया। समापन अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनू भास्कर जीवन मुख्यातिथि, जबकि परियोजना समन्वयक कमलेंद्र विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
यह प्रशिक्षण प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत निशुल्क सौर ऊर्जा प्रशिक्षण के रूप में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को सोलर पैनल के संचालन, रख-रखाव और फील्ड विजिट के माध्यम से व्यावहारिक जानकारी दी गई, जिससे उन्हें तकनीकी कौशल विकसित करने में मदद मिली।
इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार, डॉ. सरिता, वरिष्ठ कार्यालय सहायक वीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos