फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rain effected business

Sirmour News: बरसात में 85 प्रतिशत तक लुढ़का व्यापार, ग्राहकों को तरसे कारोबारी

Thu, 06 Aug 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
rain effected business
गुन्नुघाट, कच्चा टैंक, बड़ा चौक समेत सभी मुख्य बाजारों में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों से कम आ रहे लोग, ऑनलाइन शॉपिंग ने भी बढ़ाईं मुश्किलें

पंकज तन्हा

नाहन (सिरमौर)। बरसात के मौसम ने जिला मुख्यालय नाहन के कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। जुलाई से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल पूरी तरह घट गई है। स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक, मानसून के इस सीजन में कारोबार में 50 से 85 प्रतिशत तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

बारिश और खराब मौसम के चलते ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों की आवाजाही बहुत कम हो गई है। इसका सीधा असर गुन्नुघाट, कच्चा टैंक, बड़ा चौक, नया बाजार और हिंदू आश्रम बाजार के व्यापार पर पड़ा है। ग्राहकों की कमी से कपड़े, हार्डवेयर, जूते, गिफ्ट आइटम और बर्तनों का कारोबार पूरी तरह मंदा पड़ गया है। व्यापारियों का कहना है कि आगामी नवरात्र तक बाजार में ऐसी ही मंदी छाए रहने की आशंका है।
विज्ञापन


---बाक्स

हर जगह दिखाई दे रहा असर
1. बर्तन कारोबार में 85 प्रतिशत तक आई मंदी

बर्तन कारोबारी बुद्धि वल्लभ ने बताया कि पिछले 6 महीने से बाजार वैसे ही ठंडा था। अब इस बारिश ने धंधा 85 प्रतिशत तक चौपट कर दिया है। फिलहाल कारोबार सुधरने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

2. कपड़ा व्यापार पर ऑनलाइन का साया

कपड़ा व्यवसायी संजय सिंगला ने कहा कि बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों से लोग नहीं आ रहे हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन खरीदारी ने भी भारी नुकसान पहुंचाया है। शहर में रोजाना 4 से 5 ट्रक ऑनलाइन सामान आ रहा है। नवरात्र तक बाजार मंदा ही रहेगा।

---

3. हार्डवेयर व्यापार में 50 से 60 प्रतिशत गिरावट

हार्डवेयर व्यवसायी शोभित गर्ग के अनुसार, इस बार काम में 50 से 60 प्रतिशत की कमी आई है। हालांकि हर बार बरसात में काम थोड़ा मंदा रहता है, लेकिन इस बार स्थिति अधिक खराब है।

---

4. गिफ्ट गैलरी कारोबार में 50 से 60 मंदी

गिफ्ट गैलरी संचालक मोहम्मद आसिफ ने बताया कि बाजार पूरी तरह ठंडा पड़ा है। उनके कारोबार में भी 50 से 60 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। कब सुधरेगी इसका अंदाजा भी नहीं है।


---

5. जूता कारोबार पर 30 प्रतिशत तक पड़ा असर

जूता व्यवसायी इरशाद अली ने बताया कि इस मानसून सीजन में जूतों के कारोबार में भी करीब 30 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। मानसून के बाद कारोबार में तेजी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed