{"_id":"6a747b1fb9896108af039d0b","slug":"rain-effected-water-supply-nahan-news-c-177-1-ssml1030-185396-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भारी बरसात के अब तक जलशक्ति विभाग को 1.25 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भारी बरसात के अब तक जलशक्ति विभाग को 1.25 करोड़ का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी-नालों से घिरे पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में आफत बनी बरसात
उफनती यमुना नदी, बाता, टौंस व गिरि नदी से पेयजल व सिंचाई योजनाएं प्रभावित
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। चारों तरफ से नदियों व बरसाती नालों से घिरे पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में हर वर्ष बारिश कहर बनकर टूटती है। बरसात शुरू होते ही लोगों को जान-माल की क्षति आशंका बनी रहती है। इसी वर्ष अब तक जलशक्ति विभाग को 1.25 करोड़ से अधिक की क्षति हो चुकी है। करीब एक दर्जन सिंचाई तथा उठाऊ पेयजल योजनाओं को क्षति पहुंच चुकी है। नदियों में आई बाढ़ से खोदरी माजरी, बांगरन, किल्लोड़ की सिंचाई योजनाएं ठप हो चुकी हैं।
बता दें कि पांवटा साहिब दून विधानसभा क्षेत्र में राइट व लेफ्ट बैंक कैनाल (एलबीसी व आरबीसी) सिंचाई योजनाएं प्रमुख रही हैं। भारी बारिश के चलते सिंचाई नहरों में सिल्ट भर रहा है। इसका असर सिंचाई नहर पर नजर आने लगा है। वहीं, सिंचाई योजनाएं यमुना, गिरि, बाता व टौंस नदी के किनारे हैं। भारी बरसात से नदियां उफान पर होने से योजनाओं में पानी व मलबा घुस गया है। क्षेत्र की सैकड़ों बीघा भूमि को सिंचित करने वाली करीब 12 योजनाएं प्रभावित हो चुकी हैं। गिरि नदी पर बनी रामपुरघट आरजी कैनाल, पुरुवाला सिंचाई नहर, लेफ्ट बैंक कैनाल, राइट बैंक कैनाल, एलआईएस किल्लोड़, खोदरी माजरी, बांगरन सिंचाई योजना-एक व दो, सूरतगढ़-बातामंडी नहर समेत कई सिंचाई योजनाएं बंद पड़ी हैं।
वहीं,जलशक्ति विभाग की कुछ पेयजल योजनाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। उठाऊ पेयजल योजना शिवपुर, अंबोया, कुलथीना, बनौर, डांडीवाला व डांडा आंज प्रभावित हुई हैं। हालांकि, जलशक्ति विभाग ने पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता से सुचारु करवा दिया है।
विज्ञापन
बॉक्स...
जल शक्ति विभाग पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि लगातार हो रही भारी बरसात के चलते सिंचाई व पेयजल योजनाओं-नहरों पर असर पड़ा है। एक दर्जन से अधिक सिंचाई योजनाएं प्रभावित हुई हैं। पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं। विभाग प्राथमिकता से योजनाओं को बहाल करने का कार्य कर रहा है। यमुना, टौंस, बाता समेत गिरि नदी में जलस्तर अधिक होने पर प्रभावित सिंचाई योजनाएं अभी बंद पड़ी हैं। नदियों में जलस्तर कम होने व बजट प्राप्त होने पर इन योजनाओं को भी सुचारु करवा दिया जाएगा।