सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   repairing starts in school

Sirmour News: मिड-डे मील रसोईघर की मरम्मत का कार्य शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
repairing starts in school
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन ने जिला प्रशासन सिरमौर के सहयोग से पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन के मिड-डे मील रसोईघर की मरम्मत एवं शेड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि यह कार्य लंबे समय से आवश्यक था। इसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण में मिड-डे मील उपलब्ध कराना है। यह कार्य कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत किया जा रहा है। इसमें शीला फोम, कालाअंब स्थित उद्योग इकाई का सहयोग सराहनीय है। रोटरी क्लब नाहन ने जिला उपायुक्त प्रियंका वर्मा तथा जिला उद्योग केंद्र नाहन के महाप्रबंधक रचित शर्मा का विशेष आभार व्यक्त किया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed