सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   samar mela in phoolur panchyat

Sirmour News: महिलाओं ने बड़ी संख्या में समर मेले में दी अपनी उपस्थिति

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
samar mela in phoolur panchyat
फूलपुर पंचायत में समर मेले के दौरान महिलाएं।
विज्ञापन
सचित्र--


फूलपुर पंचायत में प्रधान गुरजीत कौर ने किया समर मेले का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरुवाला(सिरमौर)। ग्राम पंचायत फुलपुर में मंगलवार को समर मेले का आयोजन पर्यवेक्षक निर्मला चौहान के मार्गदर्शन में हुआ। इसका शुभारंभ स्थानीय पंचायत प्रधान गुरजीत कौर ने किया। इस मेले में महिलाओं ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मेले में बच्चों के सीखने के कौशल को बढ़ाने और अभिभावकों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। मेले में बच्चों के लिए प्री-स्कूल स्टॉल लगाए गए थे। हर स्टॉल पर बच्चों के लिए अलग-अलग गतिविधियां करवाई गईं। स्टॉल का संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भगवती देवी, बलविंद्र कौर, रेणु बाला, राखी, जानकी, संतोष, रेखा, श्वेता, परविंद्र कौर, रक्षा और तनुजा ने किया। इस मौके पर सुनीता तोमर, हर्षिता, जसविंद्र, विमला, किरण आदि मौजूद रहे।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed