{"_id":"69bfd49a573aea38f405229e","slug":"satchandi-yagya-in-nirvan-ashram-renuka-ji-nahan-news-c-177-1-ssml1028-174632-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: निर्वाण आश्रम में श्री रेणुकाजी में सतचंडी यज्ञ का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: निर्वाण आश्रम में श्री रेणुकाजी में सतचंडी यज्ञ का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। निर्वाण आश्रम श्री रेणुकाजी में चैत्र नवरात्रों के अवसर पर सतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सात प्रख्यात ब्राह्मण इस यज्ञ के महापाठ में भाग ले रहे हैं। 27 मार्च को रामनवमी के दिन यज्ञ का समापन किया जाएगा। आश्रम के महंत महात्मा रेणेंद्र मुनि इस यज्ञ की यजमानी कर रहे हैं।
मुख्य पुरोहित मोहन चंद्र शास्त्री ने बताया कि कलयुग में चंडी प्रत्यक्ष रूप में है और सतचंडी यज्ञ का आयोजन अश्वमेध यज्ञ के समान फलदायी है। मुख्य यजमान महात्मा रेणेंद्र मुनि ने बताया कि इस यज्ञ का आयोजन शिष्यों, भक्तों व सेवकों के कल्याण और उनकी सुख, समृद्धि, शांति व क्षेत्र की खुशहाली को लेकर किया जा रहा है। यज्ञ के संपूर्ण होने पर 27 मार्च को हवन यज्ञ के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
-- -
Trending Videos