सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sirmaur: Three Bike-Riding Youths Flee After Snatching Woman's Purse; Incident Captured on CCTV

सिरमौर: महिला से पर्स छीनकर फरार हुए तीन बाइक सवार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Apr 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार

 कालाअंब-नाहन-पांवटा साहिब एनएच-7 पर सरकारी स्कूल के पास तीन अज्ञात युवकों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसका पर्स छीना और मौके से फरार हो गए। 

Sirmaur: Three Bike-Riding Youths Flee After Snatching Woman's Purse; Incident Captured on CCTV
महिला से पर्स छीनकर फरार हुए तीन बाइक सवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में दिनदहाड़े पर्स छीनने की घटना सामने आई है। कालाअंब-नाहन-पांवटा साहिब एनएच-7 पर सरकारी स्कूल के पास तीन अज्ञात युवकों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसका पर्स छीना और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार तीनों अज्ञात बिना नंबर की बाइक पर सवार थे, जबकि महिला अपने बच्चे के साथ पैदल जा रही थी। पीड़िता दुर्गा देवी पत्नी नरेंद्र कुमार, निवासी तिलाउठु, जिला रोहतास (बिहार) मैनथापल में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहती हैं।  वह किसी कार्य से मैनथापल से कालाअंब की ओर पैदल जा रही थी। जब वह कालाअंब-नाहन-पांवटा साहिब एनएच-7 पर स्थित सरकारी स्कूल के समीप एक होटल के सामने से गुजर रही थी, तभी पीछे से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन युवक आए और झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया।

Trending Videos

पीड़िता दुर्गा देवी ने बताया कि उसने तुरंत शोर मचाते हुए आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन घबराहट में वह गिर गई और उसे चोट भी लगी। आसपास मौजूद लोगों ने भी बाइक और स्कूटी से बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे तेज रफ्तार से कालाअंब की ओर भाग निकले। महिला ने बताया कि उसके पर्स में मोबाइल फोन, चार हजार रुपये नकद और चांदी के कुछ आभूषण थे। ये घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें आरोपियों के चेहरे दिखाई दे रहे हैं।  पुलिस ने फुटेज के आधार पर पहचान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस संदर्भ में पुलिस थाना कालाअंब में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed