{"_id":"69d7a180ce51d8e3720f18ed","slug":"video-sirmaur-three-bike-riding-youths-flee-after-snatching-womans-purse-incident-captured-on-cctv-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: महिला से पर्स छीनकर फरार हुए तीन बाइक सवार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: महिला से पर्स छीनकर फरार हुए तीन बाइक सवार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में दिनदहाड़े पर्स छीनने की घटना सामने आई है। कालाअंब-नाहन-पांवटा साहिब एनएच-7 पर सरकारी स्कूल के पास तीन अज्ञात युवकों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसका पर्स छीना और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार तीनों अज्ञात बिना नंबर की बाइक पर सवार थे, जबकि महिला अपने बच्चे के साथ पैदल जा रही थी।
पीड़िता दुर्गा देवी पत्नी नरेंद्र कुमार, निवासी तिलाउठु, जिला रोहतास (बिहार) मैनथापल में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहती हैं। वह किसी कार्य से मैनथापल से कालाअंब की ओर पैदल जा रही थी। जब वह कालाअंब-नाहन-पांवटा साहिब एनएच-7 पर स्थित सरकारी स्कूल के समीप एक होटल के सामने से गुजर रही थी, तभी पीछे से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन युवक आए और झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया। पीड़िता दुर्गा देवी ने बताया कि उसने तुरंत शोर मचाते हुए आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन घबराहट में वह गिर गई और उसे चोट भी लगी। आसपास मौजूद लोगों ने भी बाइक और स्कूटी से बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे तेज रफ्तार से कालाअंब की ओर भाग निकले। महिला ने बताया कि उसके पर्स में मोबाइल फोन, चार हजार रुपये नकद और चांदी के कुछ आभूषण थे। ये घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें आरोपियों के चेहरे दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर पहचान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस संदर्भ में पुलिस थाना कालाअंब में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।