{"_id":"69beae9fabc5623f00023e12","slug":"state-budget-for-sirmaur-nahan-news-c-177-1-nhn1001-174604-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर में 10 हजार बीघा भूमि पर बसेगा नया शहर हिम पंचकूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर में 10 हजार बीघा भूमि पर बसेगा नया शहर हिम पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
-मेडिकल काॅलेज नाहन में 40 बिस्तरों का आईसीयू, 500 करोड़ से बनेगा भवन और 2 करोड़ से खरीदी जाएगी मशीनरी
-छैला-नैरीपुल-यशवंतनगर-ओछघाट सड़क 204 करोड़ से बनेगी
-पांवटा साहिब में 124 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 200 एमवीए क्षमता का 220/132 केवी जीआईएस सब स्टेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के अपने चौथे बजट में जिला सिरमौर के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, जो स्वास्थ्य, रोजगार सृजन, कृषि विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने पर केंद्रित हैं। इन योजनाओं से न केवल जिले की मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि यह प्रदेश के आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएंगी।
बजट में महत्वपूर्ण रूप से जिले में नया शहर बसाने को लेकर घोषणा की गई है। जिले में 10 हजार बीघा भूमि पर नया शहर हिम पंचकूला बसाया जाएगा। यह टाउनशिप क्षेत्र के लिए एक नए आर्थिक इंजन के रूप में उभरेगी, निवेश आकर्षित करेगी और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगी।
इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल के लिए बड़ी घोषणा बजट में सरकार ने की है। डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के भवन निर्माण पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा और सुविधाएं बेहतर होंगी। इतना ही नहीं, चंबा और हमीरपुर के मेडिकल कॉलेजों के साथ नाहन मेडिकल काॅलेज को भी 40 बिस्तर की आधुनिक इंटेंसिव केयर यूनिट्स (आईसीयू) स्थापित की जाएंगी। इससे गंभीर रोगियों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। नाहन के मेडिकल कॉलेज को मशीनरी और उपकरणों के लिए 2 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड भी मिलेगा। इसके अलावा यहां पढ़ाई कर रहे छात्रों को अब ई-लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी।
जिले में बढ़ती नशे की समस्या से निपटने के लिए भी सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। कोटला बरोग में 20 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे मॉडल ड्रग डी-एडिक्शन सेंटर के साथ, 2 करोड़ रुपये से एक ऑब्जरवेशन होम और एक स्पेशल होम स्थापित किया जाएगा। यह पहल नशे के आदी युवाओं के इलाज और पुनर्वास में महत्वपूर्ण साबित होगी। माजरा में स्पोर्ट्स हॉस्टल का भी उन्नयन किया जाएगा, यहां प्रशिक्षित कोच और स्टाफ की नियुक्ति होगी। इससे युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।
जिले के पांवटा साहिब और नाहन राजकीय महाविद्यालयों को खेलों की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। जिले के जिन महाविद्यालयों में छात्रों की संख्या 75 से कम है वहां के छात्रों को जिला मुख्यालय के महाविद्यालय में पढ़ाई करने को लेकर 5 हजार रुपये स्टाइपंड प्रदान किया जाएगा। नगर परिषद नाहन में नगरपालिका साझा सेवा केंद्र स्थापित किया जाएगा। वहीं, पंचकर्म तकनिशियन पाठ्यक्रम शामिल किया जाएगा।
वहीं, रोजगार और आर्थिक विकास की राह पर भी सरकार ने काम करते हुए कृषि और बागवानी के क्षेत्र में एचपी शिवा परियोजना के तहत बड़ी घोषणा की है। सिरमौर में उप-उष्णकटिबंधीय फलों की आधुनिक खेती को बढ़ावा दिया देने को लेकर बागथन में गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री के लिए आधुनिक फाउंडेशन ब्लॉक स्थापित होंगे। अन्य जिलों के साथ इस योजना पर 292 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नई बनी नगर पंचायत संगड़ाह को विकास के लिए 50 लाख रुपये बजट की घोषणा की गई है।
जिले के पांवटा साहिब में 124 करोड़ रुपये की लागत से 200 एमवीए क्षमता का 220/132 केवी जीआईएस सब स्टेशन बनेगा, जो 2026-27 में शुरू होगा। इससे क्षेत्र के उद्योगों और आम जनता को बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इसके अलावा सिरमौर के धार क्यारी में हेलीपोर्ट निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, इससे हवाई कनेक्टिविटी बढ़ेगी और पर्यटन को भी लाभ मिलेगा। पीएमजीएसवाई-IV के तहत ग्रामीण सड़कों के विकास पर भी जोर दिया जाएगा, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी। वहीं, 204 करोड़ रुपये से छैला-नेरीपुल-यशवंतनगर-ओछघाट-ल्वासा चौकी सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा रेणुका में सौंदर्यीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा।
संवाद
Trending Videos