सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tb divas celebrated in nahan medical college nusrsing college

Sirmour News: नर्सिंग स्कूल की छात्राओं ने दिया टीबी मुक्त भारत का संदेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
tb divas celebrated in nahan medical college nusrsing college
विश्व टीबी दिवस पर मेडिकल कॉलेज परिसर में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग स्कूल की प्रशिक्ष
विज्ञापन
नर्सिंग स्कूल मेडिकल कॉलेज नाहन में विश्व टीबी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज के स्कूल ऑफ नर्सिंग में मंगलवार को विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सिंग छात्राओं ने टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की थीम हां! हम टीबी को खत्म कर सकते हैं : देशों के नेतृत्व में, लोगों की ओर से संचालित रहा। कार्यक्रम का संचालन जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा सिमरन कौर ने किया। इस मौके पर छात्राओं उर्वशी, शगुन, साक्षी और सुनिधि ने टीबी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है और समय पर उपचार न मिलने पर गंभीर रूप ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने टीबी के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया। साथ ही सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं और निशुल्क उपचार सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। नर्सिंग छात्राओं ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से लोगों को टीबी हारेगा, देश जीतेगा जैसे संदेश देकर जागरूक किया।

इस अवसर पर नर्सिंग स्कूल की प्रधानाचार्या रेखा डोगरा, नीति शर्मा, किरन और ऊषा रानी मौजूद रहीं। अंत में सभी छात्राओं ने टीबी उन्मूलन के लिए जागरूकता फैलाने और समाज को स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed