{"_id":"69a977167342f9dae509efa4","slug":"the-rally-in-haripurdhar-gave-the-message-of-following-traffic-rules-nahan-news-c-177-1-nhn1002-173377-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हरिपुरधार में रैली से यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हरिपुरधार में रैली से यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश
विज्ञापन
हरिपुरधार कॉलेज में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी और कॉलेज स्टाफ। स्रोत: कॉल
विज्ञापन
कॉलेज के रोड सेफ्टी क्लब ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम
भाषण में मुस्कान, निबंध में तान्या और प्रश्नोत्तरी में जोगिंद्र ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार के रोड सेफ्टी क्लब की ओर से विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए प्रतियोगिताओं और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर से हरिपुरधार बाजार तक रैली भी निकाली गई।
विद्यार्थियों ने रैली के दौरान नारे और स्लोगन से लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। भाषण में मुस्कान ने पहला, अंकिता राणा ने दूसरा और कृति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जगदीश और दीक्षिता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निबंध लेखन में तान्या शर्मा ने प्रथम, जोगिंद्र शर्मा ने द्वितीय और तमन्ना ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जोगिंद्र ने पहला, प्रदीप ने दूसरा तथा रिंकू और रोहित चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. कर्म दत्त शर्मा ने अपने संबोधन में सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव भी साझा किए और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. पूनम कुमारी और डॉ. पूर्वाशी ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और सभी से यातायात नियमों का पालन करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Trending Videos