{"_id":"69aaaeed8cc8d5e64305d5e7","slug":"video-nahan-cpims-jatha-march-will-start-from-sirmour-on-march-9-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: 9 मार्च को सिरमौर से शुरू होगा सीपीआईएम का जत्था मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: 9 मार्च को सिरमौर से शुरू होगा सीपीआईएम का जत्था मार्च
सीपीआईएम राज्य कमेटी के आह्वान पर 9 मार्च से हिमाचल प्रदेश में जनता के मुद्दों को लेकर जत्था मार्च अभियान शुरू होने जा रहा है। इस राज्यव्यापी अभियान का आगाज जिला सिरमौर के नाहन से होगा। नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि इसका उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, लेबर कोड, और बिजली संशोधन विधेयक के खिलाफ आवाज उठाना है। इस दौरान नाहन के अलावा पच्छाद, राजगढ़, पांवटा साहिब और शिलाई में भी स्थानीय जत्थे गांव-गांव जाकर प्रचार करेंगे और जनसमर्थन जुटाएंगे। उनकी प्रमुख मांगों में मनरेगा बहाली, स्मार्ट मीटर पर रोक, किसानों को 5 बीघा जमीन, दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य और आपदा प्रभावितों का पुनर्वास आदि शामिल हैं। राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि यह अभियान 24 मार्च को दिल्ली में होने वाली जन आक्रोश रैली के लिए जनसमर्थन जुटाएगा, जिसमें सिरमौर से सैकड़ों लोग शामिल होंगे। यह मार्च मजदूरों और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक व्यापक जनजागरण अभियान के रूप में चलाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।