{"_id":"69aacf10d15a68ba5d0e90b6","slug":"video-nathu-ram-said-that-construction-along-rivers-and-streams-is-being-carried-out-by-ignoring-the-rules-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाथू राम बोले- नियमों को ताक पर रखकर नदी-नालों के साथ हो रहा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाथू राम बोले- नियमों को ताक पर रखकर नदी-नालों के साथ हो रहा निर्माण
सिरमौर जिले में नदी-नालों के किनारे हो रहे निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। समाजसेवी नाथूराम चौहान ने नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे निर्माण को लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान पर निशाना साधा है। उनका आरोप है कि मंत्री के ही विधानसभा क्षेत्र में नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान समाजसेवी नाथूराम चौहान ने आरोप लगाया कि पांवटा साहिब लालढांक-हाटकोटी मार्ग पर चिलोंन खड्ड में खनन विभाग ने चेक पोस्ट और धर्म कांटे का निर्माण किया है। यह निर्माण नियमों के विपरीत है। उनका कहना है कि बरसात के समय इस क्षेत्र में करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है, जिससे यहां निर्माण करना खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र जैव विविधता की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है, जहां दुर्लभ प्रजाति के पशु-पक्षी और वनस्पतियां पाई जाती हैं। ऐसे में यहां किए जा रहे निर्माण से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच सकता है। उनका कहना है कि चेक पोस्ट के निर्माण से स्थानीय लोगों की जमीन और पुराने घराटों को भी खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 में आपदा के कारण हुए नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पावर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि नदी-नालों से 100 से 125 मीटर की दूरी पर ही किसी भी प्रकार का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलाधीशों को भी स्पष्ट आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर निर्माण किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।