{"_id":"69c3d0ee49180702d20ca85f","slug":"three-injured-in-road-accident-nahan-news-c-177-1-nhn1002-174884-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: टैंकर पलटा<bha>;<\/bha> बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: टैंकर पलटा<bha>;</bha> बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल
विज्ञापन
नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर चरावग के पास दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो जीप। पाठक
विज्ञापन
नाहन-कुमारहट्टी एनएच-907ए पर हुए दो सड़क हादसे
-सराहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की : एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे-907ए पर दो अलग-अलग सड़क हादसे सामने आए। पहले हादसे में पेट्रोल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गया, जबकि दूसरे हादसे में एक बोलेरो जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसों में तीन लोग घायल हुए हैं। दोनों मामलों में सराहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पेट्रोल से भरा टैंकर सराहां की ओर से किन्नौर जा रहा था। जैसे ही टैंकर चरानी घाट के समीप पहुंचा, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टैंकर सड़क के किनारे पलट गया। गनीमत रही कि अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ से भरे होने के बावजूद टैंकर में आग नहीं लगी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। बताया जा रहा है कि मोड़ अधिक तीखा होने के कारण चालक वाहन पर संतुलन नहीं बना सका।
वहीं, दूसरे हादसे में चरावग के समीप एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। उस समय वाहन में एक महिला सहित तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य दो को हल्की चोटें लगीं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सराहां पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने दोनों घटनाओं की पुष्टि की है। संवाद
Trending Videos