सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   trala break five electricity pole in bangran ponta

Sirmour News: तेज रफ्तार ट्राले ने तोड़े बिजली के पांच खंभे

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
trala break five electricity pole in bangran ponta
पांवटा-भंगानी सड़क पर शिवपुर के पास ट्राले द्वारा तोड़े बिजली के खंबे। संवाद
विज्ञापन
-बांगरण-पावंटा मार्ग पर शिवपुर में हुआ हादसा
Trending Videos


-एचटी लाइन क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति हुई ठप

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरुवाला (सिरमौर)। बांगरण-पांवटा मुख्य मार्ग पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने जमकर कहर बरपाया। सुबह करीब पांच बजे शिवपुर स्थित बाबा गरीबनाथ चौक के समीप अनियंत्रित ट्राला सड़क किनारे लगे करीब पांच बिजली के खंभों को तोड़ते हुए आगे तक घसीट ले गया। हादसे में बिजली व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्राला तेज गति में था और चालक नियंत्रण खो बैठा। वाहन ने एक के बाद एक बिजली के खंभों को टक्कर मारते हुए गिरा दिया। इसके साथ ही पास में लगा हैंडपंप भी उखड़ गया और गुरुद्वारा का बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के चलते एलटी लाइन पूरी तरह प्रभावित हो गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दुर्घटना में आसपास के कई घरों की सर्विस वायर और बिजली मीटर भी उखड़ गए। स्थानीय निवासी रविंद्र सिंह, रंजीत, जसपाल, चरणजीत, कमलकांत और सुरेंद्र ने बताया कि घटना के समय सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था। यदि उस वक्त लोगों की आवाजाही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना पुरुवाला में आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार हादसे में एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। बिजली बोर्ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त लाइन और खंभों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed