सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two died and one injured in car accident

Sirmour News: कार खाई में गिरी<bha>;</bha> नेपाली मूल के दंपती की मौत, एक घायल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
two died and one injured in car accident
विज्ञापन
-कुन्थल पशोग संपर्क सड़क पर हादसा-बगीचों में काम करता था दंपती
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ (सिरमौर)। कुन्थल पशोग संपर्क सड़क पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार नेपाली मूल के दंपती की मौत हो गई है जबकि एक स्थानीय व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नेरीपुल निवासी नरवीर ने पुलिस को सूचना दी कि वह क्यारी गांव से रात को भागवत कथा सुनकर आ रहे थे तो एक कार कुन्थल धार के समीप तेजी से निकली और सड़क से नीचे गिर गई। उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी और लोगों ने मौके पर जाकर देखा। मौके पर तीन व्यक्ति दो नेपाली (एक महिला और एक पुरुष) तथा एक स्थानीय व्यक्ति कार में मिले। लोगों ने सभी को बाहर निकाला और तीनों को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला ले गए, लेकिन रास्ते में ही नेपाली मूल के राम बहादुर (62) और उनकी पत्नी मीना देवी (60) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि घायल अमन पुत्र सुखराम निवासी गांव कुंथल का इलाज आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। नेपाली मूल का दंपती यहां बगीचों में काम कर अपना जीवन यापन कर रहा था।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना राजगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हादसे में नेपाली मूल के दंपती की मौत हो गई है, जबकि घायल का इलाज आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गाड़ी घायल अमन चला रहा था।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed