{"_id":"69bd59c91883dc9e0d0eaa99","slug":"two-died-and-one-injured-in-road-accident-nahan-news-c-177-1-nhn1001-174546-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर में दो सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर में दो सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
-पांवटा साहिब और राजगढ़ क्षेत्र में पेश आए सड़क हादसे
पुलिस ने दोनों हादसों के बाद मामले दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। राजगढ़ क्षेत्र में एक कार खाई में गिर गई, जबकि पांवटा साहिब में एक अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों हादसों के बाद मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला हादसा देहरादून- चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-7 पर सुरजपुर के समीप पेश आया। यहां एक अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी। टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद इस्लाम पुत्र सरीफ खान, निवासी मिश्रवाला, पांवटा साहिब सुरजपुर के पास सड़क किनारे बस की इंतजार में खड़ा था तो पांवटा साहिब की तरफ से एक वाहन बड़ी तेजी से आया और मोहम्मद इस्लाम को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। टक्कर से व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos