{"_id":"6a0da94fcb3ff18dbf0d5ef2","slug":"two-noy-arrested-with-chharas-nahan-news-c-177-1-ssml1030-179095-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: दो युवकों से 214 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: दो युवकों से 214 ग्राम चरस बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब पुलिस रामपुरघाट शराब ठेके के पास नाकाबंदी में दबोचे युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने पांवटा साहिब के रामपुरघाट में नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने बाइक सवार दो युवकों को 214 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पेशल डिटेक्शन टीम रात के समय रामपुरघाट स्थित शराब ठेके के पास मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि गोंदपुर की तरफ से रामपुरघाट आ रही मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति भारी मात्रा में चरस लेकर आ रहे हैं।
सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत रामपुरघाट शराब ठेके के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में बताई गई मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने बाइक को रोककर चालक और पीछे बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछा। बाइक चालक ने अपना नाम उबेद, निवासी पश्चमी लकपेडा, मोहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश बताया। पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम असलम, निवासी मोहल्ला घुटईयाबाद, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश बताया।
विज्ञापन
जब मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई तो हैंडल पर लटके लिफाफे के अंदर से बत्तीनुमा 214 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही चरस को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने दो व्यक्तियों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos