{"_id":"69bd3207386743985f05470c","slug":"women-learnt-fast-food-making-tips-nahan-news-c-177-1-ssml1028-174486-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: महिलाओं ने सीखे व्यंजन बनाने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: महिलाओं ने सीखे व्यंजन बनाने के गुर
विज्ञापन
बनकला पंचायत में फास्ट फूड प्रशिक्षण शिविर के समापन मौक पर प्रशिक्षु व अधिकारी। स्रोत: यूकोआरसे
विज्ञापन
सचित्र--
महिलाओं ने सीखे फास्ट फूड बनाने के गुर
यूकोआरसेटी ने 28 प्रशिक्षणार्थियों को दिया प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। यूको आरसेटी सिरमौर की ओर से आयोजित लघु उद्यमी फास्ट फूड स्टॉल.., प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। नाहन विकास खंड की बनकला पंचायत में आयोजित इस 10 दिवसीय शिविर में क्षेत्र की 28 महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाए।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को न केवल आधुनिक फास्ट फूड बनाने की तकनीक सिखाई, बल्कि उन्हें ग्राहक सेवा, स्वच्छता मानकों, लागत प्रबंधन, बेहतर पैकेजिंग और मार्केटिंग के बारीकी से गुर भी सिखाए। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन दीक्षा और ईडीपी मूल्यांकनकर्ता राकेश कुमार वर्मा की ओर से किया गया।
समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में बीडीओ नाहन की ओर से सुदेश उपस्थित रहीं। उनके साथ बनकला पंचायत की प्रधान रजनी, पंचायत सचिव आमवाला सौनवाला बिमला और आरसेटी निदेशक मंजीत भी मौजूद रहीं।
-- -संवाद
Trending Videos