सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   worship of devia mata in renuka ji temple

Sirmour News: मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे, रेणुका तीर्थ में दिखी विशेष रौनक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
worship of devia mata in renuka ji temple
मां भंगायणी मंदिर में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


ददाहू (सिरमोर)। चैत्र नवरात्रों पर वीरवार को रेणुकाजी तीर्थ सहित आसपास के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की विशेष रौनक दिखाई दी। यहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से माँ शैलपुत्री के दर्शन करके उनसे आशीर्वाद मांगा। चैत्र नवरात्र पर्व को लेकर मंदिरों को बड़े आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहां पर लोगों ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ नव संवत का आगाज किया।

रेणुकाजी तीर्थ के गायत्री मंदिर, रेणुका माता मंदिर, धारटीधार में मां ला देवी मंदिर, फोरेस्ट कालोनी, बिजली कालोनी और ददाहू के अपर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर सहित हरिपुरधार में मां भगांयणी मंदिर व जमटा में माता बाला सुन्दरी के मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पडा। इन मंदिरों में दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में अपनी हाजिरी भरी। इस मौके पर महिलाओं की ओर से भी मंदिरों में भजन-कीर्तन व भक्ति गीत-संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed