{"_id":"69f63fb0cf7634a7710eaf50","slug":"158-candidates-contested-the-elections-for-five-urban-bodies-in-the-district-solan-news-c-176-1-ssml1040-168559-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले के पांच शहरी निकायों के चुनावों में 158 प्रत्याशी ने ठोकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले के पांच शहरी निकायों के चुनावों में 158 प्रत्याशी ने ठोकी ताल
विज्ञापन
प्रियंका अग्रवाल, वार्ड नंबर 12, भाजपा।
विज्ञापन
सोलन नगर निगम में 55 प्रत्याशियों ने पेश की अपनी दावेदारी
नगर निगम सोलन, नप नालागढ़, नप परवाणू, नगर पंचायत अर्की और कंडाघाट में होने है चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के पांच शहरी निकायों में चुनाव मैदान में कुल 158 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। इसमें नगर निगम सोलन के 17 वार्डों के लिए 55, नगर परिषद नालागढ़ के लिए 27, नगर परिषद परवाणू के लिए 25, नगर पंचायत अर्की में 19 और नगर पंचायत कंडाघाट के लिए कुल 32 प्रत्याशियों ने दावेदारी जताई है। उधर, नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन काफी भीड़ उमड़ी। इसमें नगर निगम सोलन के लिए 33, नगर परिषद परवाणू के लिए 6, नगर परिषद नालागढ़ के लिए 8, नगर पंचायत अर्की के लिए 6 और नगर पंचायत कंडाघाट के लिए कुल 19 नामांकन प्राप्त हुए। इससे पहले 29 अप्रैल को 11, 30 अप्रैल को 75 और 2 मई 72 नामांकन प्राप्त हुए। अब नामांकनों की छंटनी 4 मई को की जाएगी।
सोलन में अंतिम दिन इन्होंने किया नामांकन
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने बताया कि नगर निगम सोलन के वार्ड-1 देहूंघाट वार्ड से शनिवार को चंद्र कांता, वार्ड-2 रेलवे स्टेशन से सुनील कुमार और रमेश चंद, वार्ड-3 कथेड़ से पीयूष गर्ग और सरदार सिंह, वार्ड-4 चंबाघाट सलोगड़ा से देवेंद्र कुमार, वार्ड-5 लोअर बाजार से गीतांजलि शर्मा, वार्ड-6 जवाहर पार्क से सत्या वर्मा, रेखा साहनी और रोहिनी सूद, वार्ड-7 ठोडो ग्राउंड से मुकेश, राम पाल और अशोक ठाकुर, वार्ड-8 शिल्ली रोड से पूनम, सुरेंद्र कुमार और ललित कौंडल, वार्ड-9 मधुबन कॉलोनी से मीनाक्षी शर्मा, सलिता शर्मा और सुमन साहनी, वार्ड-10 चौंरी घाटी से विवेक डोभाल और वीरेंद्र, वार्ड-12 सन्नी साइड से विधि चंद शर्मा, प्रियंका अग्रवाल, ऊषा शर्मा और ईश्वर दत्ता, वार्ड-13 कलीन वार्ड से जगदीश चंद, वार्ड-14 हाउसिंग बोर्ड से मीना और ईशा सूद, वार्ड-15 तहसील पटराड से विनय, वार्ड-16 रबौण आंजी से सीमा और अनीता कुमारी और वार्ड-17 बसाल पती कथेड़ से तरुणा शर्मा ने नामांकन प्रस्तुत किया।
यहां से भी हुई दावेदारी
एसडीएम परवाणू महेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार नगर परिषद परवाणू के वार्ड-1 से कौशल्या राणा, वार्ड-3 से अमित कुमार और चैन सिंह,वार्ड-4 से संजय यादव, वार्ड-5 से रेणू सूद, वार्ड-7 से अनिता शर्मा ने दावेदारी प्रस्तुत की। एसडीएम अर्की निशांत तोमर ने बताया कि नगर पंचायत अर्की के वार्ड-1 के लिए मयूराक्षी सिंह, 2 से ललित कुमार, 4 से सीमा गुप्ता, 5 से सीमा, 7 से अनुज ने नामांकन भरा। एसडीएम कंडाघाट गोपाल चंद शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत कंडाघाट के वार्ड-1 रवि सेठी, अनिल शर्मा, सोनिया सेठी और किशोर, वार्ड 2 से मनीष कुमार शर्मा और किरण शर्मा, 3 से राजकुमार, रवि शंकर और नितिन गुप्ता, वार्ड 4 से पुष्पा, लीना और दीपा रानी, वार्ड 5 से आरती, वार्ड 6 से जसमीन कौर, अर्चना, भूपेंद्र पाल सिंह, बलबीर कौर और वीरेंद्र कुमार, वार्ड 7 से कमलेश वर्मा ने नामांकन प्रस्तुत किया।
नगर परिषद नालागढ़ से 27 प्रत्याशी मैदान में
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ के लिए कुल 27 लोगों ने नामांकन भरा है। वहीं अंतिम दिन शनिवार को कुल 8 नामांकन प्राप्त हुए। एसडीएम नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया ने बताया कि नामांकन के प्रथम दिन 29 अप्रैल को 4, 30 अप्रैल को 15 और 2 मई को 8 नामांकन प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड-1 से शालिनी शर्मा, 2 से फजल मोहम्मद, 3 से तुषार सांगर, 4 से आरती शर्मा, 7 से मोइन खान, 9 से सोहन लाल, नेहा और मनोहर पाल ने नामांकन प्रस्तुत किया।
Trending Videos