{"_id":"69ceb76a397e58a1fc085864","slug":"40-crore-rupees-released-for-kathed-hospital-target-to-inaugurate-by-shoolini-fair-solan-news-c-176-1-sln1013-166388-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कथेड़ अस्पताल के लिए 40 करोड़ जारी, शूलिनी मेले तक उद्घाटन का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कथेड़ अस्पताल के लिए 40 करोड़ जारी, शूलिनी मेले तक उद्घाटन का लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल का लगभग 85 प्रतिशत का काम पूरा हो चुका पूरा
निर्माण कार्य पर अब तक खर्च हो चुके 117 करोड़ रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के कथेड़ में बन रहे क्षेत्रीय अस्पताल के नए भवन के लिए सरकार के जारी किए गए 40 करोड़ रुपये अब अस्पताल प्रशासन के पास पहुंच चुके हैं। प्रशासन जल्द ही इस पैसे को लोक निर्माण विभाग को सौंपा जाएगा। इससे लोगों को नए अस्पताल की सुविधा जल्द ही मिल सकेगी। इसके लिए अब तक कुल 117 करोड़ रुपये की राशि मिल चुके हैं। वहीं दावा किया जा रहा है कि अस्पताल का लगभग 85 प्रतिशत का काम पूरा हो चुका है। अस्पताल पर लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें लोगों को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं देने के लिए 50 बिस्तर का ट्रॉमा सेंटर और मातृ एवं शिशु अस्पताल का निर्माण कार्य भी साथ-साथ किया जा रहा है। ट्रॉमा सेंटर बनने के बाद आपातकालीन स्थिति में लोगाें को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। वहीं अस्पताल में भी 200 बिस्तरों की सुविधाएं दी जाएगी। शूलिनी मेले तक इस अस्पताल को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया की घोषणा के बाद अब प्रशासन के पास पैसा पहुंचा है। जल्द से जल्द पैसा पीडब्ल्यूडी को सौंप दिए जाएंगे। इसके बाद निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की कोशिश की जाएगी और मां शूलिनी मेले तक इसका उद्घाटन करने का लक्ष्य रखा है।
Trending Videos