सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Himachal Nauni University Shines Solan's Jatin Tops in Scientist Exam

हिमाचल: नौणी विवि का डंका, वैज्ञानिक परीक्षा में सोलन के जतिन देशभर में अव्वल

संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार

 भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) देहरादून की ओर से करवाई गई प्रतिष्ठित वैज्ञानिक बी (वानिकी) परीक्षा में बाजी मारी है। 

Himachal Nauni University Shines Solan's Jatin Tops in Scientist Exam
सोलन के जतिन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 नौणी विवि तीन पूर्व विद्यार्थियों ने भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) देहरादून की ओर से करवाई गई प्रतिष्ठित वैज्ञानिक बी (वानिकी) परीक्षा में बाजी मारी है। इस परीक्षा के परिणाम इसी सप्ताह घोषित किए गए, इसमें कुल चार पदों में से तीन पदों पर नौणी विवि के विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया है। सफल होने वाले तीनों अभ्यर्थी वानिकी महाविद्यालय के सिल्वीकल्चर एवं एग्रोफॉरेस्ट्री विभाग से संबंधित हैं। सोलन के धर्मपुर निवासी जतिन ने परीक्षा में पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 2024 में डॉ. डीआर भारद्वाज के मार्गदर्शन में 8.96/10 ओजीपीए के साथ पीएचडी पूरी की थी।

Trending Videos

विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) के निवासी उदय ने 2023 में डॉ. सीएल ठाकुर के मार्गदर्शन में अपनी पीएचडी पूरी की। बिहार के भागलपुर की रहने वाली दीपशिखा ने 2022 में डॉ. डीआर भारद्वाज के मार्गदर्शन में एमएससी की डिग्री हासिल की थी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा यह चयन छात्रों और उनके मार्गदर्शकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. सीएल ठाकुर और विभाग के अन्य संकाय सदस्यों ने भी छात्रों को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed