फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   60 students planted 100 fruit-bearing and shade-providing saplings in Devthi.

Solan News: देवठी में 60 विद्यार्थियों ने रोपे 100 फलदार और छायादार पौधे

Thu, 06 Aug 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
60 students planted 100 fruit-bearing and shade-providing saplings in Devthi.
सोलन के देवठी के जंगल में पौध रोपपित करते ​बच्चे। स्कूल प्रबंधक
वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में इको क्लब की ओर से हुआ पौधरोपण अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी के इको क्लब द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए देवठी गांव के समीप शामलात भूमि में 100 फलदार व छायादार पौधे रोपे। यह आयोजन इको क्लब प्रभारी नीतिमा बरागटा, वनरक्षक राकेश और वन मित्र कुमारी मल्लिका के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करना था। प्रधानाचार्य कमलचंद ने पौधरोपण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण व उनके नियमित रखरखाव की विस्तृत जानकारी दी और सभी छात्रों से लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

वन मित्र कुमारी मल्लिका ने जैव विविधता के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वनों की भूमिका पर विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक व प्रवक्ता सुभाष चंद्र, विनीत गुप्ता, नूरिता कुमारी, वीना वर्मा, मोनिका भारद्वाज, याचना शर्मा, देवेंद्र चौहान, ज्ञानचंद, महेंद्र सिंह और रोहित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेने के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed