फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Seven students from Rashtriya Military School, Chail, selected for the NDA.

Solan News: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल के सात छात्र एनडीए में चयनित

Thu, 06 Aug 2026 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 06 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
शारीरिक क्षमता और मानसिक सहनशक्ति की कड़ी परीक्षा की पास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल के कैडेट्स ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। हाल ही में घोषित एनडीए के 157वें कोर्स के परिणामों और एसएसबी साक्षात्कार में विद्यालय के 7 छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है।

सफल कैडेट्स में निखिल ढैया, राज, निखिल शर्मा, आदित्य, हर्षित पाण्डेय, अंकुश और यशवंत शामिल हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य विमल कुमार गंगवाल जैन ने कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि एनडीए और एसएसबी की चयन प्रक्रिया अत्यंत कठिन होती है, जिसमें शारीरिक क्षमता और मानसिक सहनशक्ति की कड़ी परीक्षा ली जाती है। विद्यालय के छात्रों ने इस चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया को पार कर यह सिद्ध कर दिया है कि यहां दिया जाने वाला अनुशासन व प्रशिक्षण उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए पूरी तरह तैयार करता है। इस सफलता में प्रशासनिक अधिकारी मेजर कपिल सालिमठ के उचित मार्गदर्शन व प्रभावी प्रशिक्षण का विशेष योगदान रहा। वहीं शिक्षा प्रभारी अरुण कुमार धारवाल और समस्त शिक्षक वर्ग ने कैडेट्स के सर्वांगीण विकास व शैक्षणिक उन्नति में अहम भूमिका निभाई। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के छात्र पहले कठिन लिखित प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं, जिसके बाद एसएसबी साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षा पास कर मेरिट सूची में स्थान बनाते हैं। यह उपलब्धि भारतीय सशस्त्र बलों के लिए उत्कृष्ट अधिकारी तैयार करने की विद्यालय की गौरवशाली परंपरा और अनुशासन की विरासत को और मजबूत करती है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल कैडेट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed