फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Directives issued to raise awareness about preventing waterborne diseases, dengue, and scrub typhus.

Solan News: जलजनित रोगों, डेंगू व स्क्रब टायफस से बचाव पर जागरूकता के निर्देश जारी

Thu, 06 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त ने ली स्वास्थ्य विभाग की जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

झुग्गी-झोपड़ियों में मलेरिया व डेंगू को लेकर करेंगे कीटनाशक छिड़काव
डायरिया की रोकथाम के लिए 31 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने जिले में जल जनित रोगों से बचाव के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को ग्राम स्तर तक डेंगू, स्क्रब टायफस और अन्य जल जनित रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा। यह निर्देश स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में दिए गए।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वर्षा ऋतु में डेंगू, स्क्रब टायफस और जल जनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इन रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने पानी को साफ बर्तनों में ढककर रखने और जल स्रोतों को नियमित साफ करने के उपाय बताए। उपायुक्त ने पानी उबालकर पीने की सलाह भी दी। उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को स्क्रब टायफस, डेंगू, मलेरिया और अन्य जल जनित रोगों के उपचार के लिए पर्याप्त दवाइयां रखने के निर्देश दिए। पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर जागरूकता सुनिश्चित करने को कहा गया। मनमोहन शर्मा ने परवाणू की झुग्गी-झोपड़ियों में मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए कीटनाशक छिड़काव करवाने के भी निर्देश दिए। अधिकारियों को अधिक जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनकी जांच सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि सुरक्षित प्रसव हो सके। पात्र बच्चों का टीकाकरण भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिले में डायरिया रोग की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग 31 अगस्त तक जागरूकता अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को डायरिया के लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में बताया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 24 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस दिन स्कूलों में बच्चों को कृमि मुक्त दवा एलबेंडाजोल और विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई। टीकाकरण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। एचआईवी और एड्स से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल और जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed