{"_id":"6a7487aa7b2fe973170e6864","slug":"students-in-solan-were-made-aware-of-the-adverse-effects-of-substance-abuse-and-cyber-threats-solan-news-c-176-1-ssml1041-175838-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर खतरों से किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर खतरों से किया गया जागरूक
Thu, 06 Aug 2026 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
सोलन के मुरारी मार्किट हॉल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लायंस क्लब सोलन वैली ने आयोजित किया विशेष कार्यक्रम
शहर के 9 स्कूलों के 300 विद्यार्थियों ने लिया कार्यक्रम में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लायंस क्लब सोलन वैली द्वारा अध्यक्ष एमजेएफ लायन रामिंद्र बावा की अध्यक्षता में दुर्गा भवन, मुरारी मार्केट सोलन में नशा मुक्ति एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों और युवाओं को नशे के बढ़ते प्रकोप तथा डिजिटल दुनिया के खतरों के प्रति सतर्क करना था।
इसमें एमआरए डीएवी स्कूल, सेंट ल्यूक्स, साई इंटरनेशनल, बीएल सेंट्रल, सोलन पब्लिक स्कूल, साउथ वेल स्कूल तथा एनसीसी कैडेट्स सहित नौ स्कूलों के 300 से अधिक बच्चों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन शैली अपनाने, नशे से दूर रहने तथा इंटरनेट का प्रयोग जिम्मेदारी और सतर्कता से करने का संदेश दिया। पुलिस विभाग के क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर नवनीत सैनी और साइबर क्राइम के हेड कांस्टेबल नरेंद्र ने बच्चों को सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी, ओटीपी व बैंकिंग फ्रॉड के तरीकों से अवगत कराया और साइबर अपराधों से खुद को सुरक्षित रखने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इसके साथ ही वक्ता मनमोहन सिंह व रेणुका ने प्रेरणादायक व्याख्यान के जरिये बच्चों को सेहतमंद व जागरूक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। आयोजन के तहत विद्यार्थियों के लिए एक भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपने विचार रखे। इसमें एमआरडीएवी स्कूल की दिव्यांगनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि साउथ वेल स्कूल की वाणी धीमान दूसरे और बीएल स्कूल सोलन की यादवी तीसरे स्थान पर रही। विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष एमजेएफ लायन रामिन्दर बावा ने कहा कि बच्चे और युवा ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे कभी किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी शेयर न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कार्यक्रम में लायंस क्लब सोलन वैली के सचिव डॉ. आरके सूद, रमेश सिंगला, विनीत राय सूद, गुरचरण सिंह, अमरजीत सिंह छीना, रवि गोयल, सूरज शानू, सुमित गुप्ता, शक्ति अवस्थी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।