सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   7.29 grams of chitta seized from a youth travelling in a bus

Solan News: बस में सवार युवक से 7.29 ग्राम चिट्टा पकड़ा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आंजी के पास पुलिस ने की कार्रवाई,कानाध्यालग धर्मपुर का रहने वाला है आरोपी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। पुलिस ने आंजी बाईपास के समीप पंजाब रोडवेज की बस में सवार एक युवक से 7.29 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। इसमें आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार सूचना मिली कि पंजाब रोडवेज की एक बस में 30 वर्षीय कपिल निवासी गांव कानाध्यालग, डाकघर धर्मपुर वर्तमान में कंडाघाट में रह रहा है। यह युवक बाहरी राज्य से चिट्टा लेकर आया रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर बस को तलाशी के लिए आंजी के समीप रोका। इस दौरान युवक की तलाशी लेने पर 7.29 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed