सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The second lane at Chakkimor will be restored in 15 days, 90% of the work is complete.

Solan News: चक्कीमोड़ में 15 दिन में होगी बहाल दूसरी लेन, 90 फीसदी काम पूरा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The second lane at Chakkimor will be restored in 15 days, 90% of the work is complete.
कालका-​शिमला नेशनल हाईवे पांच पर तैयार डबल लेन। संवाद
विज्ञापन
साल 2023 में ढह गई थी सड़क, तब से एक ही लेन में हो रही आवाजाही
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर क्षेत्र में परवाणू-सोलन फोरलेन पर चक्कीमोड़ के खंड में वाहन चालकों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। वर्तमान में 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष 10 प्रतिशत कार्य के लिए एसआरएम कंपनी की टीम लगी हुई है। अगर मौसम साफ रहता है तो जल्द ही तारकोल बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। सड़क ढहने की समस्या वर्ष 2023 में बरसात के दौरान सामने आई थी। उस समय सड़क का एक हिस्सा ढह गया था, जिससे केवल एक लेन खुली रही और सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई थी। दूसरी लेन के बहाल होने के बाद दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाएगी और चालक अपनी-अपनी लेन में सुरक्षित रूप से वाहन चला सकेंगे। बता दें कि 2 अगस्त 2023 को पहाड़ी से आए मलबे के कारण सड़क ढह गई थी और इसके बाद हाईवे कुछ दिनों तक बंद रहा। इस दौरान विभिन्न टीमों ने दौरा किया और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने नई ड्राइंग और डिजाइन बनाने के निर्देश दिए थे। चक्कीमोड़ में तैयार की जा रही दूसरी लेन आरएस वॉल की ड्राइंग के अनुसार बनाई जा रही है, हालांकि यह सड़क मिट्टी के मलबे पर ही तैयार की जा रही है। एसआरएम कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अजीत कुमार ने बताया की चक्कीमोड़ में दूसरी लेन में कार्य चला हुआ है। आगामी 15 दिनों में कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed