{"_id":"697f9a559a704cf00305557b","slug":"54-sheep-and-goats-died-due-to-lightning-in-the-shashal-forest-of-devthi-solan-news-c-176-1-ssml1042-162400-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: देवठी के शशल जंगल में बिजली गिरने से 54 भेड़-बकरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: देवठी के शशल जंगल में बिजली गिरने से 54 भेड़-बकरियों की मौत
विज्ञापन
सोलन के साथ लगते देवठी के जंगल में आसमानी बिजली से मरी भेड़-बकरियां। संवाद
विज्ञापन
रविवार तड़के 3:15 बजे की घटना, चार लाख से अधिक का नुकसान
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार और जिला प्रशासन की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन–सुबाथू सड़क पर देवठी के शशल जंगल में बिजली गिरने से 54 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि पशुधन के साथ रह रहे लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना रविवार तड़के 3:15 बजे की बताई जा रही है। अचानक मौसम के करवट लेने से तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने लगी। बूंदाबांदी के बीच जंगल में बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में जंगल में रह रहे भेड़ पालकों का पशुधन आ गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन को अवगत करवाया गया। तहसीलदार की अगुवाई में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। बताया जा रहा है कि मारे गए पशुधन की कीमत चार लाख रुपये से अधिक है। प्रशासन की ओर से प्रभावित पशुपालकों को 50 हजार रुपये की फौरी राहत भी प्रदान की गई है। पशुपालक बुद्धि सिंह ने बताया कि वे छह दिन पहले ही करीब 600 छोटे-बड़े भेड़-बकरियों के साथ जंगल में आए थे। उनके साथ कुलदीप नेगी और विनोद नेगी भी थे। मार्च माह तक यहां रुकने के बाद परवाणू की ओर जाने की योजना थी। उन्होंने बताया कि पशुधन को सुरक्षित रखने के लिए जब टेंट लगाया जा रहा था, उसी दौरान अचानक बिजली गिर गई। सुबह होने पर देखा तो कई भेड़-बकरियां मृत पड़ी थीं। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पशुओं की जांच की। बताया गया कि मारी गई भेड़-बकरियां किनौर निवासी विशाल नेगी, विनय सिंह, कृष्ण भगत और विनोद कुमार की हैं।
कोट
देवठी के जंगल में भेड़-बकरियों के मारे जाने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की गई है। पशुपालन विभाग और वेटनरी टीम ने मृत भेड़-बकरियों की जांच की है। कुल 54 भेड़-बकरियां चपेट में आई हैं और प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की गई है।
-राजीव रांटा, तहसीलदार, सोलन।
Trending Videos