{"_id":"6a0a1285885a61f11b03b8ea","slug":"a-clash-between-friends-near-sanwara-toll-plaza-a-case-registered-at-dharampur-police-station-solan-news-c-176-1-ssml1041-169614-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सनवारा टोल प्लाजा के पास दोस्तों\n\nमें झड़प, धर्मपुर थाना में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सनवारा टोल प्लाजा के पास दोस्तों में झड़प, धर्मपुर थाना में केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीरकपुर से कसौली घूमने अलग-अलग गाड़ियों आए थे युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। जीरकपुर से कसौली घूमने आ रहे दोस्तों के बीच रास्ते में किसी बात को लेकर खूनी झड़प हो गई। इसमें एक दोस्त ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। धर्मपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार शिकायत में पंचकुला निवासी साहिल राणा ने बयान दर्ज करवाया कि वह अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग गाड़ियों में कसौली आ रहा था। जब वे सनवारा टोल प्लाजा के पास पहुंचे, तो साहिल की अपनी ही गाड़ी में बैठे दोस्त रोबिन के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी बीच पीछे से दूसरी गाड़ी में सवार उनका अन्य दोस्त निखिल भी वहां पहुंच गया। कार से उतरकर पार्थ उर्फ सानिध्य ने रोबिन के साथ मिलकर साहिल की पिटाई कर दी, जिससे उसे चोटें आई हैं। उधर, एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।