{"_id":"6a0a1340034e8d62a404d03c","slug":"bike-rider-killed-in-road-accident-another-person-seriously-injured-solan-news-c-176-1-ssml1041-169580-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत,दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत,दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नालागढ़ के खेड़ा बाबा के समीप पेश आया सड़क हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार माजरा गांव के बलविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता प्रेमचंद, गांव के ही रामदेव पुत्र रामलोक के साथ बाइक पर सामान लेने गए थे। बाइक रामदेव चला रहा था और प्रेमचंद पीछे बैठे हुए थे। रास्ते में खेड़ा बाबा के पास पुली के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे पुली के नीचे जा गिरी। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान बाइक चालक रामदेव की मृत्यु हो गई, जबकि पीछे बैठे प्रेमचंद की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। उधर, एएसपी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।