{"_id":"6a0a135f7d70324d6c0c8d3b","slug":"as-the-heat-in-the-plains-increased-tourists-headed-to-the-mountains-solan-news-c-176-1-ssml1041-169575-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ते ही सैलानियों ने किया पहाड़ों का रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ते ही सैलानियों ने किया पहाड़ों का रुख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कसौली में होटल-होम स्टे पैक; एनएच पर लगी वाहनों की कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसौली में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा है। हालांकि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अब पहाड़ों पर भी धूप की तपिश बढ़ने का अनुमान है, लेकिन इसके बावजूद वीकेंड पर कसौली के पर्यटन स्थलों और होटलों में भारी भीड़ देखी जा रही है। बाहरी राज्यों से आ रहे हजारों पर्यटक नेशनल हाईवे के रास्ते हिमाचल के खुशनुमा मौसम का आनंद लेने पहुंच रहे हैं, जिससे शुक्रवार से ही पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। रविवार को भी एनएच पर वाहनों की भारी आवाजाही दर्ज की गई। पर्यटकों की इस भारी आमद के कारण कसौली और आसपास के क्षेत्रों के सभी होटल और होम-स्टे पूरी तरह से पैक हो चुके हैं। स्थानीय होटल व्यवसायियों के अनुसार वीकेंड के लिए तीन दिन पहले से ही एडवांस बुकिंग हो चुकी थी, जिससे स्थानीय पर्यटन कारोबार को पंख लग गए हैं। सैलानियों की भारी संख्या की वजह से छावनी क्षेत्र की पार्किंग भी पूरी तरह से फुल हो चुकी है, जिससे वाहन चालकों को थोड़ी मशक्कत भी करनी पड़ रही है।
प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रौनक
कसौली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों जैसे मालरोड, हेरिटेज मार्केट और सनसेट पॉइंट पर सुबह से लेकर शाम तक पर्यटकों की चहल-पहल रही। वहीं, मंकी पॉइंट में भी सैकड़ों पर्यटकों ने संकटमोचन के दर्शन किए और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।
दिन में हल्की गरमाहट, सुबह-शाम ठंड
हालांकि कसौली के तापमान में अब धीरे-धीरे गरमाहट आने लगी है, लेकिन मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी की तुलना में यहां की आबोहवा अभी भी काफी बेहतर है। क्षेत्र में दिन के समय हल्की गर्मी और सुबह-शाम के वक्त हल्की ठंड का अहसास हो रहा है, जो बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों के लिए बेहद सुहावना और मजेदार बना हुआ है।