{"_id":"6a0a13166cee1523f9019c00","slug":"elderly-people-women-and-men-stood-in-the-same-queue-to-cast-their-votes-solan-news-c-176-1-sln1013-169590-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वोट डालने के लिए एक ही कतार में खड़े रहे बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वोट डालने के लिए एक ही कतार में खड़े रहे बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर निगम के वार्ड 6 में जगह की कमी के कारण लोग मतदाता हुए परेशान
गर्मी में आधे घंटे तक किया वोट डालने का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम के चुनाव में जहां बहुत से वार्डों में बुजुर्गों और महिलाओं को प्राथमिकता के तौर पर पहले वोट देने के लिए आगे जाने दिया गया। वहीं, नगर निगम सोलन कार्यालय में वार्ड नंबर 6 के पोलिंग बूथ के बार बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष और युवा सभी को एक ही कतार में खड़े रहकर वोट डालने के लिए इंतजार करना पड़ा। इस कारण कई बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर निगम कार्यालय में वोट डालने की प्रकिया सुबह 7: 00 बजे से शुरू होकर दोपहर बाद 3:19 बजे पर समाप्त हुई। यहां पर मतदान के लिए महिलाओं व बुजुर्गों के लिए एक ही लाइन की व्यवस्था की गई थी। रविवार को गर्मी के कारण भी लोग परेशान रहे और ऐसे में सभी को करीब आधे घंटे तक एक की लंबी कतार में खड़े रहकर वोट डालने का इंतजार करना पड़ा। वहीं निगम कार्यालय में भी व्हीलचेयर पर आने वाले लोगों के लिए कोई खास सुविधा नहीं मिली।
दिव्यांगों को नहीं मिली सुविधा
दिव्यांग मतदाताओं के लिए इस बार घर पर मतदान के लिए कोई सुविधा नहीं दी गई थी। इन प्रत्याशियों को मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट डालना पड़ा। हालांकि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में इन्हें घर पर जाकर वोट डालने की सुविधा दी जाती है। वार्ड नंबर 11 में रैंप न होने की वजह से दिव्यांगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी।
संकरी गलियों में बना दिया बूथ
वार्ड नंबर-1 देहूंघाट का बूथ नंबर-2 रोजगार कार्यालय के पोलिंग बूथ में लोगों को काफी परेशानी आई। यहां पर रास्ता काफी संकरा था। बुजुर्ग और महिलाओं को यहां पर पहुंचने में दिक्कतें आई। वहीं जहां बूथ बनाया गया वह संकरी गलियों के बीच था। जहां खड़े होने की भी सुविधा नहीं थी। साथ ही मूलभूत सुविधाओं का भी भारी अभाव था। लोगों को बूथ में आने-जाने में भी दिक्कतें आईं।