{"_id":"6a0a12dc5787f08c09012c78","slug":"chemists-and-drug-sellers-to-go-on-strike-in-kunihar-on-20th-solan-news-c-176-1-ssml1044-169578-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कुनिहार में 20 को केमिस्ट और दवा विक्रेताओं की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कुनिहार में 20 को केमिस्ट और दवा विक्रेताओं की हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छोटे दवा विक्रेताओं के हित और मरीजों की सुरक्षा के लिए होगा राष्ट्रव्यापी बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर 20 मई बुधवार को देशभर के केमिस्ट और दवा विक्रेता हड़ताल पर रहेंगे। हिमाचल प्रदेश सोसायटी ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट अलायंस ने भी इस राष्ट्रव्यापी बंद का समर्थन किया है। हड़ताल के चलते प्रदेश सहित कुनिहार क्षेत्र के अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रह सकते हैं। केमिस्ट एसोसिएशन कुनिहार के अध्यक्ष पवन ठाकुर ने बताया कि संगठन लंबे समय से ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर रोक, कॉरपोरेट कंपनियों की ओर से भारी छूट पर रोक और नकली व अवैध दवाओं की बिक्री पर सख्ती की मांग कर रहा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और बड़े कॉरपोरेट घरानों की डिस्काउंट नीति से छोटे दवा विक्रेताओं का व्यापार प्रभावित हो रहा है। ठाकुर ने कहा कि संगठन केवल अपने व्यापारिक हितों के लिए ही नहीं, बल्कि मरीजों तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से यह आंदोलन कर रहा है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बिक्री में कई बार बिना उचित जांच के दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे नकली और प्रतिबंधित दवाओं के प्रसार का खतरा बढ़ जाता है। संगठन ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है और हड़ताल के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। साथ ही लोगों से जरूरी दवाएं पहले से खरीदने की सलाह दी गई है।