सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A man hanged himself to death in Jhadmajri

Solan News: झाड़माजरी में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से झगड़े के बाद कमरे में खुद को किया था बंद, साल भर पहले हुई थी शादी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी में किराये के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी मुलायम सिंह (पुत्र विजेंद्र सिंह) के रूप में हुई है। पुलिस ने वीरवार सुबह कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात की है। मुलायम सिंह अपनी पत्नी के साथ झाड़माजरी में रहता था। बुधवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर मुलायम सिंह ने खुद को कमरे के भीतर बंद कर लिया और कुंडी लगा दी। पति के कमरे में बंद होने के बाद पत्नी रात भर बाहर ही बैठी रही। उसे अंदेशा नहीं था कि मुलायम ऐसा कदम उठा लेगा। सुबह करीब 4:00 बजे जब उसने खिड़की से अंदर देखा, तो उसके होश उड़ गए, मुलायम पंखे से लटका हुआ था। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुलायम सिंह का विवाह पिछले साल 16 अप्रैल को ही हुआ था। शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। पुलिस टीम ने सुबह 6:00 बजे मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed