{"_id":"6a0c9db922cf406ca50c84c4","slug":"a-tea-seller-was-duped-of-rs-170-lakh-solan-news-c-176-1-ssml1041-169702-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चाय बेचने वाले एक व्यक्ति से 1.70 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चाय बेचने वाले एक व्यक्ति से 1.70 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शातिरों ने क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर दिया घटना को अंजाम
पैसे निकालने से पहले फोन कर दिया हैंग
शहर के एक बैंक में ट्रांसफर किया गया ठगी का पूरा पैसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन में साइबर ठगों द्वारा एक चाय विक्रेता को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। शातिरों ने क्रेडिट कार्ड बनाने के बहाने व्यक्ति को झांसे में लिया और उसके खाते से करीब 1.70 लाख रुपये उड़ा लिए। हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़ित ने शातिरों को कोई ओटीपी भी शेयर नहीं किया था, बल्कि पैसे निकालने से ठीक पहले उसका फोन ही हैंग कर दिया गया था। पुलिस जानकारी के अनुसार सोलन शहर में चाय की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति को शातिरों ने फोन किया। फोन पर बातचीत के दौरान शातिरों ने उसे क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा दिया। व्यक्ति उनकी बातों में आ गया, जिसके बाद ठगों ने उसके खाते में सेंध लगा दी। साइबर अपराधियों ने ठगी के लिए इस बार नया तरीका अपनाया। पीड़ित के मुताबिक, उसने किसी भी तरह का कोई ओटीपी साझा नहीं किया था। शातिरों ने पैसे निकालने की प्रक्रिया शुरू करते ही पीड़ित का मोबाइल फोन पूरी तरह से हैंग कर दिया, जिससे वह किसी को सूचित या कॉल भी नहीं कर सका। जब तक फोन सामान्य हुआ, तब तक उसके खाते से 1.70 लाख रुपये निकाले जा चुके थे। मामले की जांच में यह बात भी सामने आई है कि ठगी की गई यह पूरी रकम सोलन शहर के ही एक स्थानीय बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है। फिलहाल पीड़ित ने इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है और पुलिस व साइबर सेल की टीम मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है, ताकि जल्द से जल्द शातिरों को दबोचा जा सके।
अनजान व्यक्ति के कहने पर संदिग्ध एप न करें डाउनलोड : एसपी
उधर, एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने फोन में कोई संदिग्ध एप डाउनलोड न करें और न ही किसी प्रलोभन में आएं। यदि फोन अचानक हैंग हो या असामान्य व्यवहार करे, तो तुरंत अपने बैंक खाते को ब्लॉक करवाएं।
Trending Videos