{"_id":"6a0ca013ea1fa9da64029367","slug":"pending-cases-in-courts-will-be-resolved-through-mutual-consent-prashant-negi-solan-news-c-176-1-ssml1040-169732-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी सहमति से निपटेंगे अदालतों में लंबित मामले : प्रशांत नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी सहमति से निपटेंगे अदालतों में लंबित मामले : प्रशांत नेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
21 से 23 अगस्त तक किया जाएगा विशेष लोक अदालत का आयोजन
आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई को
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन के सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने कहा कि आम जन के लिए न्याय सुलभ बनाने के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय में गत 21 अप्रैल से सर्वोच्च न्यायालय के परिसर में समाधान समारोह-2026 का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान के तहत विभिन्न मामलों का निपटारा आपसी सहमति, संवाद और मध्यस्थता से किया जा रहा है। कहा कि 21, 22 व 23 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय के परिसर में विशेष लोक अदालतों के आयोजन का समापन होगा।
सचिव ने कहा कि इस समाधान समारोह के तहत 21 अप्रैल से सुलह एवं मध्यस्थता बैठकों का आयोजन आरंभ हो चुका है। यह बैठकें उच्च न्यायालय, राज्य, जिला एवं तालुका स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं समितियों के तहत स्थापित मध्यस्थता केंद्रों में आयोजित की जा रही हैं। कहा कि इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी पक्षकारों के बीच सहमति बनाने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। प्रशांत सिंह नेगी ने कहा कि इन बैठकों में पक्षकार व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल माध्यम से भाग ले सकते हैं।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन के सचिव ने अधिवक्ताओं एवं संबंधित पक्षकारों से आग्रह किया कि वे इस विशेष अभियान सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर अपने मामलों का समाधान करने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन लंबित मामलों को समाधान समारोह विशेष लोक अदालत-2026 में शामिल करने के लिए एक सरल गूगल फार्म तैयार किया गया है, जो सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट एससीआई.जीओवी.इन पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि आवेदन करने की तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी व सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) से संपर्क किया जा सकता है।
Trending Videos