{"_id":"6a0ca0be756cbd73cb02192c","slug":"four-prisoners-shifted-to-other-jails-for-attacking-jail-warden-solan-news-c-176-1-ssml1044-169758-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जेल वार्डन पर हमला करने चार कैदियों को दूसरी जेलों में किया शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जेल वार्डन पर हमला करने चार कैदियों को दूसरी जेलों में किया शिफ्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। किशनपुरा स्थित उपकारागार में जेल वार्डन पर हमला करने वाले चार कैदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट कर दिया है। वहीं एक कैदी की सजा पूरी होने पर उसे जमानत पर रिहा कर दिया है। हमला करने वाले खुंखार कैदियों को लॉकअप में बंद कर दिया था। तीन दिन पहले उपकारागार किशनपुरा में जेल वार्डन रोहित कुमार पर पांच कैदियों ने उस समय हमला किया जब उन्हें दो बजे के बाद खुला छोड़ा हुआ था। जेल वार्डन अपने कमरे में बैठे थे, इसी दौरान बंदी सूर्या तेज, दीप , सुनील , गुरचरण और गगन ने एकजुट होकर अचानक उन पर हमला कर दिया। घटना के दौरान रोहित कुमार को सिर एवं पीठ पर चोटें आईं। जब हवलदार नंदलाल मौके पर उन्हें बचाने पहुंचे तो उक्त कैदियों ने उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। बाद में अन्य ड्यूटी कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया। मंगलवार को मारपीट करने चार कैदियों को प्रदेश की चार जेलों में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं पांचवे कैदी की सजा पूरा होने पर उसे रिहा कर दिया गया। उधर, बद्दी उपकारागार के सहायक अधीक्षक निशांत कुमार ने बताया कि इस घटना के बाद जेल में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सीसीटीवी लगाए जा रहे है। मारपीट में पांच कैदी शामिल थे। इसमें चार कैदियों को प्रदेश की अलग-अलग जेलों में शिफ्ट कर दिया, वहीं एक कैदी की सजा पूरी होने पर उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है।
Trending Videos