सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A wave of devotion descends on Joharji Sahib, as the 15-day historical fair begins.

Solan News: जोहड़जी साहिब में श्रद्धा का सैलाब, 15 दिवसीय ऐतिहासिक मेला शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मेले के पहले दिन पंजाब से उमड़ी संगत, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Trending Videos

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कसी कमर

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। दून में धार्मिक आस्था का केंद्र श्री जोहड़जी साहिब में वीरवार से 15 दिवसीय ऐतिहासिक मेला शुरू हो गया है। गुरु नानक देव जी की चरण स्पर्श धरती पर आयोजित इस मेले के पहले दिन पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र जोहड़ में आस्था की डुबकी लगाई और गुरुद्वारे में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। मान्यता के अनुसार यह मेला हर तीसरे वर्ष आयोजित किया जाता है। मेले के पहले दिन श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से जोहड़ पूजा की और झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की। इसके बाद पवित्र जोहड़ की परिक्रमा कर गुरु दरबार में अरदास की गई। सेवादारों ने क्षेत्र की सुख-शांति और संगत की सलामती के लिए प्रार्थना की। कसौली के थाना प्रभारी गोपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और होमगार्ड के 40 जवान दिन-रात तैनात रहेंगे। पट्टा से जोहड़जी तक के 9 किलोमीटर के दायरे में ट्रैफिक जाम न लगे, इसके लिए विशेष योजना बनाई गई है। अब तक करीब 200 गाड़ियां मेला क्षेत्र में पहुंच चुकी हैं। मेले में 24 घंटे एंबुलेंस सीएचसी पट्टा महलोग में एम्बुलेंस सेवा अलर्ट मोड पर है। उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी चंडी डॉ. गुरमैल सिंह ने बताया कि मेले के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को लेकर कर्मियों को सजग रहने के निर्देश दिए है। जोहड़जी में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के स्टाफ के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंडी से रोटेशन पर फार्मासिस्ट व आशा वर्कर डयूटी पर तैनात रहेंगे। वहीं सीएचसी पट्टा महलोग में 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी।
बाजार में रौनक, सजी 250 दुकानें
दरबार के मुख्तयार श्याम लाल वर्मा के अनुसार मेला परिसर में मिठाई, मनियारी और अन्य सामान की करीब 250 अस्थायी दुकानें सज चुकी हैं। बड़ेहरी से लेकर जतौण तक सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। मेले का पहला सप्ताह मुख्य रूप से मैदानी इलाकों से आने वाली संगत के नाम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
एसडीएम डॉ. संजीव धीमान ने बताया कि अभी तक मेला स्थानीय प्रबंधन समिति की ओर से आयोजित किया जाता रहा है। फिर भी वह स्वयं मेला स्थल पर व्यवस्था का जायजा लेने जाएंगे। उन्होंने संबंधित बिजली बोर्ड, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed