{"_id":"6a20340a9de7acff9109a41d","slug":"accused-arrested-with-chitta-solan-news-c-176-1-ssml1040-170789-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सनवारा टोल प्लाजा के पास 6.16 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सनवारा टोल प्लाजा के पास 6.16 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपी
पुलिस कर रही आरोपी से नेटवर्क का पता, खंगाला जा रहा पुराना रिकॉर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने टोल प्लाजा सनवारा के पास एक युवक को 6.16 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार उर्फ चिंगी (21) निवासी विकास मोहल्ला, समीप शिव मंदिर, रबोन, तहसील एवं जिला सोलन के रूप में हुई है। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस ने यह कार्रवाई दो जून को गुप्त सूचना के आधार पर की। आरोपी राकेश कुमार के कब्जे से 6.16 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। तीन जून को उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब उससे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है। इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
उधर, एसपी सोलन टी साई वर्मा ने बताया कि मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के स्रोत और नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos