{"_id":"6a20334eb7031331de0421f3","slug":"two-accused-arrested-in-thieft-case-solan-news-c-176-1-ssml1040-170787-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: निजी बस से दो बैटरियां चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: निजी बस से दो बैटरियां चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दबोचे दोनों आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन पुलिस ने एक निजी बस से दो बैटरियां चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैटरियों की कीमत 30,000 रुपये बताई जा रही है। आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला 18 मई का है। इस दौरान निजी बस चालक रणजीत सिंह ने पुलिस थाना सदर सोलन में शिकायत दर्ज कराई कि 17/18 मई की मध्यरात्रि को सब्जी मंडी, सोलन के पास खड़ी बस से बैटरियां चोरी हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सोलन पुलिस की एक टीम गठित की गई। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। अब मामले में संलिप्त दो आरोपियों पीयूष कुमार शर्मा (32 वर्ष) निवासी बालूगंज शिमला और हेमंत कुमार (32 वर्ष) निवासी गांव सरी सोलन को गिरफ्तार किया गया हैं। उधर, एसपी सोलन टी साई वर्मा ने बताया कि आरोपियों से बैटरियों की बरामदगी के लिए पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस अपराध में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।
Trending Videos