{"_id":"6a20351b0a3ccf58b401bc7b","slug":"one-died-in-road-accident-solan-news-c-176-1-ssml1040-170791-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अर्की में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अर्की में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पलोग गांव का निवासी था चालक, घर की तरफ जाते समय हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। अर्की थाना क्षेत्र के पलोग गांव के पास बुधवार दोपहर एक ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जलाणा निवासी रूप चंद (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। रूप चंद पलोग की तरफ जा रहा था। राहु गांव से कुछ ही दूरी पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के बीचोबीच पलट गया। चालक रूप चंद ट्रैक्टर के नीचे दब गया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोहे की रॉड की मदद से चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे तुरंत अर्की अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने रूप चंद को मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Trending Videos