सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   leopard in solan

Solan News: कसौली में ठेड़पुरा-शलगा मार्ग पर दिखे दो तेंदुए

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। कसौली के पट्टा महलोग क्षेत्र में मंगलवार को ठेड़पुरा के समीप शलगा गांव को जाने वाले मार्ग पर एक साथ दो तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों तेंदुए सड़क के आसपास घूम रहे थे। आबादी वाले क्षेत्रों के नजदीक तेंदुओं के लगातार दिखने से लोगों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से रिहायशी इलाकों के आसपास वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ी हैं। इससे अपनी और पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे इस मार्ग पर अकेले पैदल आने-जाने से बचें। उन्हें सुबह और शाम के समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है, क्योंकि तेंदुए इन्हीं घंटों में अधिक सक्रिय रहते हैं। अभिभावकों से बच्चों पर विशेष नजर रखने का आग्रह किया गया है।
क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की है। प्रशासन और वन विभाग को भी तेंदुओं की गतिविधियों की सूचना दे दी गई है। वहीं विभाग के अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि यदि कहीं तेंदुआ दिखाई दे तो उसके निकट जाने का प्रयास न करें। उधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी कुठाड़ सोमनाथ ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुओं की मौजूदगी की सूचना प्राप्त हुई है। विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है। आवश्यकता पड़ने पर ढोल-नगाड़े बजाने और पटाखे आदि चलाकर तेंदुओं को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जा सकता है। जरूरत पड़ी तो पिंजरा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed