सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   An amount of Rs 10 lakh has been sanctioned for the construction of Ex-Servicemen Community Hall at Nalagarh.

Solan News: नालागढ़ में पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदीप बावा ने विधायक निधि से की स्वीकृत करवाई राशि, पूर्व सैनिकाें ने जताया आभार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन) विधायक हरदीप बावा ने पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन के द्वितीय तल के निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये स्वीकृत किए है। इसके लिए पूर्व सैनिक लीग से उनसे मांग उठाई थी, जिसके बाद उन्होंने यह राशि स्वीकृत की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए 5 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि भी जल्द उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि यह कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण हो सके। पूर्व विधायक केएल ठाकुर की ओर से भी इस भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की थी। बाद में विधायक पद से त्यागपत्र देने के बाद यह राशि कुछ तकनीकी कारणों से वापस हो गई थी। पिछले वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विधायक हरदीप बावा ने पूर्व सैनिकों को यह राशि देने का वादा किया था, जिसके बाद यह राशि स्वीकृत की। इसके लिए बीबीएन पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने विधायक हरदीप बावा का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed