{"_id":"69daa536fd823f05450fd5d6","slug":"increased-tourist-activity-chail-90-kasauli-hotels-100-packed-solan-news-c-176-1-ssml1041-167038-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पर्यटकों से बढ़ी चहल-पहल, चायल 90, कसौली के होटल 100 फीसदी पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पर्यटकों से बढ़ी चहल-पहल, चायल 90, कसौली के होटल 100 फीसदी पैक
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटक स्थलों पर पांच दिन की एडवांस बुकिंग, कारोबारियों के चेहरे खिले
भीड़ के चलते कसौली को बड़े वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश समेत जिले के पर्यटन स्थलों पर एक बार फिर रौनक लौट आई है। विशेष रूप से कसौली और चायल में आगामी पांच दिनों के लिए एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जिससे होटल कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। शनिवार को चायल 95 और कसौली के होटल 100 फीसदी तक पैक रहे। ऐसे ही आने वाले दिनों के लिए भी 50 फीसदी तक बुकिंग आ चुकी है। शनिवार को शाम 5:00 बजे तक सनवारा टोल बैरियर से करीब 11,246 वाहनों ने आवाजाही की। जानकारी के अनुसार कसौली में पर्यटकों की संख्या अधिक है। प्रशासन की ओर से भी कुछ दिन पूर्व ही जाम की स्थिति से बचने के लिए कसौली मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रोक लगा दी है। केवल छोटे वाहनों को ही शहर के भीतर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। लंबे अंतराल के बाद चायल में पर्यटकों की 90 फीसदी तक आमद दर्ज की गई है। यहां के स्थानीय बाजारों और दर्शनीय स्थलों पर सुबह से ही सैलानियों का तांता लगा हुआ है। परवाणू-शिमला फोरलेन पर वाहनों की कतारें देखने को मिल रही हैं। सैलानी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ से भारी संख्या में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। पर्यटकों की इस भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर है। परवाणू-शिमला फोरलेन और कसौली जाने वाले रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। पर्यटकों को सलाह दी जा रही है कि वे एनएच के किनारे वाहन खड़े न करें।
उधर, चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने कहा कि वीकेंड को लेकर चायल के होटल पैक है। इससे अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। आने वाले दो तीन दिन छुट्टी के चलते एडवांस बुकिंग भी आ रही है। पर्यटकों को लुभाने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
Trending Videos