सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   To prevent the hill from cracking in Dharampur, cutting will now be done using special technology.

Solan News: धर्मपुर में पहाड़ी दरकने से रोकने के लिए अब विशेष तकनीक से होगी कटिंग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
To prevent the hill from cracking in Dharampur, cutting will now be done using special technology.
कालका -शिमला हाइवे पर गिरे पत्थरों के कारण बंद पड़ी सड़क। संवाद
विज्ञापन
डबल लेन बहाल करने की कवायद तेज, मशीनें मौके पर हटा रही मलबा
Trending Videos

एनएचएआई और एसआरएम कंपनी ने संयुक्त रूप से काम किया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। परवाणू-सोलन नेशनल हाईवे पर धर्मपुर पुलिस थाना के पास पहाड़ी दरकने के बाद एनएचएआई और एसआरएम कंपनी ने विशेष ऑपरेशन शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रशासन और कंपनी मिलकर वैज्ञानिक तरीके से अस्थिर पहाड़ियों को काटकर हटाने की योजना पर काम कर रहे हैं, ताकि यातायात बाधित न हो। विशेषज्ञों के अनुसार इस क्षेत्र की लाल चिकनी मिट्टी बारिश के बाद गीली होकर धूप में फूल रही है, जिससे पहाड़ दरक रहा है। पहले यहां हाईड्रोजन ग्रीन मैकमेश शीट लगाई गई थी, लेकिन पिछली बरसात में पहाड़ी दरकने के कारण यह तकनीक असफल साबित हुई। शुक्रवार दोपहर करीब 150 मीटर आगे भारी पत्थर गिरने से हाईवे दोनों दिशाओं के लिए बंद हो गया और 3 किमी लंबा जाम लग गया। एसपी सोलन अभिषेक और एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ रात 8 बजे तक कड़ी मशक्कत कर हाईवे को वन-वे ट्रैफिक के लिए खोला।
पुलिस की तैनाती और सुरक्षा उपाय
धर्मपुर पुलिस प्रभारी दलीप तोमर ने बताया कि वन-वे ट्रैफिक में दुर्घटना की आशंका रहती है। प्रभावित हिस्से पर 3-4 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। रात में पत्थरों को गिरने से रोकने के लिए बड़े बैरिकेड्स लगाए गए हैं। शनिवार से मशीनों की मदद से मलबा हटाकर मार्ग को डबल लेन में बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कसौली सड़क से बनाया जाएगा अस्थायी रास्ता



एसआरएम कंपनी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि पहाड़ में गहरी दरारें आ गई हैं, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। इस खतरे को टालने के लिए कसौली सड़क की तरफ से मशीनों के जरिये एक अस्थायी रास्ता बनाया जाएगा। इसके बाद ऊपर से पहाड़ की कटिंग की जाएगी और मलबे को नियंत्रित तरीके से नीचे गिराया जाएगा, ताकि अचानक भूस्खलन की स्थिति पैदा न हो।

कालका -शिमला हाइवे पर गिरे पत्थरों के कारण बंद पड़ी सड़क। संवाद

कालका -शिमला हाइवे पर गिरे पत्थरों के कारण बंद पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed