नगर पंचायत अर्की व जिला परिषद उम्मीदवारों के नामों का किया एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की मासिक बैठक शनिवार को अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कोनों से आए कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ब्लॉक महासचिव कमलेश शर्मा ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया है। कांग्रेस पार्टी इन चुनावों में पूरी मजबूती के साथ उतरने की तैयारी कर चुकी है। बैठक के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ने नगर पंचायत अर्की के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इसमें वार्ड एक से पुष्पा गर्ग, वार्ड दो से ललित कुमार, वार्ड तीन प्रदीप शर्मा, वार्ड चार से सीमा गुप्ता, वार्ड पांच सीमा शर्मा, वार्ड छह से बीना देवी और वार्ड सात से अनुज गुप्ता होंगे। इसके अलावा इसके साथ ही जिला परिषद के तीन वार्डों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं। इसमें दाड़लाघाट वार्ड बनिता देवी (गांव करोग, मांगल), डुमेहर वार्ड से सरिता रानी (गांव कोलका), सूरजपुर वार्ड से कपिल ठाकुर (गांव सरयांज) को चुनावी रण में उतारने का फैसला लिया है, जबकि जिला परिषद वार्ड लग पर अभी कोई घोषणा नहीं हुई है।