फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Body of former Kundlu Panchayat head's son found in Punjab canal

Solan News: कुंडलू पंचायत के पूर्व प्रधान के बेटे का पंजाब की नहर में मिला शव

Sat, 01 Aug 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले घर से टायर लेने गया था अंबाला
विज्ञापन

अंबाला की बजाय घनौली के पास नहर के किनारे मिली कार
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। कुंडलू पंचायत के पूर्व प्रधान भगवती दास के 40 वर्षीय बेटे रजनीश गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दो दिन पहले वह शाम को घर से यह कहकर निकला था कि अंबाला जा रहा है। उसने बताया था कि वहां से ट्रक के टायर कार से लेकर आएगा। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और परिजनों से संपर्क नहीं हो सका।
30 जुलाई को रजनीश की कार पंजाब के घनौली गांव के पास नहर किनारे खड़ी मिली। कार मिलने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। रजनीश के पिता भगवती प्रसाद ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने नहर के आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 11 बजे गोताखोरों ने रजनीश का शव पंजाब के मरिंडा के समीप नहर से निकाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेजा, लेकिन वहां पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स बिलासपुर भेज दिया गया है। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि मृतक के घर से निकलने से पहले परिवार के सदस्यों से क्या बातचीत हुई थी, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed