{"_id":"6a54f60f253ecdf7eb0cbe9d","slug":"bughar-team-emerges-champion-in-volleyball-tournament-defeating-22-other-teams-solan-news-c-176-1-sln1003-173841-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में बुघार की टीम चैंपियन, 22 टीमों को पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में बुघार की टीम चैंपियन, 22 टीमों को पछाड़ा
Mon, 13 Jul 2026 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट में आयोजित क्रीड़ा भारती की वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता टीम को ट्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसएस शताब्दी वर्ष पर दाड़लाघाट में हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती अर्की टोली द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आई 22 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में राष्ट्रीय वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य सरताज राठौर और विद्यार्थी परिषद के पूर्व विभाग संगठन मंत्री एवं जिला परिषद सदस्य दिवांश चंदेल उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह-सेवा प्रमुख राजेंद्र ठाकुर ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।
प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और दिल्ली से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में बुघार की टीम विजेता बनी, जिसे 11,000 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता टीम को 7,100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वीरेंद्र कंवर और मुख्य वक्ता राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने क्रीड़ा भारती के इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष देशराज ठाकुर, प्रांत प्रचार प्रमुख अक्षय, उपाध्यक्ष धर्मपाल, अजय ठाकुर, आसिफ चौधरी, चेतन ठाकुर, गौरव, कुशल, दलीप, रवि, जिला परिषद सदस्य मीनाक्षी ठाकुर, प्रधान मीनाक्षी वर्मा, प्रधान दाड़लाघाट श्याम चौधरी, प्रधान बरायली कृष्ण चंद भट्टी, सुरेंद्र ठाकुर, उपप्रधान यशविंदर राठौर, उपप्रधान हेमराज गौतम, नरेश ठाकुर, राज गौतम, मदन शर्मा, राजेश पुरी, जुगल किशोर, बीडीसी सदस्य संगीता सोनी, भूपेंद्र शर्मा, गीता राम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।